IND vs AFG 2nd ODI: अफगानिस्तान ने टीम इंडिया को दिया बल्लेबाजी का न्यौता,प्रिंस यादव के डेब्यू के साथ प्लेइंग XI में बड़े बदलाव
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे है।
भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव…
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे है।
भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं। भारत के लिए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं, इसके अलावा कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल टीम में आए हैं। नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर गए हैं। रेड्डी अनफिट होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
वहीं अफगानिस्तान की टीम में भी तीन बदलाव हुए हैं, अनफिट अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी और ज़िया उर रहमान शरीफ़ी बाहर गए हैं। इनकी जगह बिलाल सामी, दारविश रसूल और नांगेयालिया खरोटीको मौका मिला है।
टीमें:
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव