AUS vs BAN: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 275 रनों का लक्ष्य, हृदोय,लिटन और हुसैन ने जड़ा अर्धशतक
तौहीद हृदोय, मोसाद्देक हुसैन और लिटन दास के अर्धशतकों के दम पर बांग्लादेश ने रविवार (14 जून) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया है।
हृदोय ने 88 गेंदों में 83…
तौहीद हृदोय, मोसाद्देक हुसैन और लिटन दास के अर्धशतकों के दम पर बांग्लादेश ने रविवार (14 जून) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया है।
हृदोय ने 88 गेंदों में 83 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके जड़े। वहीं 48 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर लिटन दास ने वापस लौटकर अपना अर्धशतक पूरा किया औऱ 78 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए। वहीं हुसैन ने 51 गेंदों में नाबाद 56 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट और बेन ड्वारशुइस ने 1 विकेट लिया।