Women's T20 World Cup: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी रही फीकी, आयरलैंड को जीत के लिए मिला 129 रन का लक्ष्य
ICC Women's T20 World Cup 2026, West Indies Women vs Ireland Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। चिनेल हेनरी ने आखिरी ओवरों में उपयोगी पारी खेलकर टीम को 128 रन के…
ICC Women's T20 World Cup 2026, West Indies Women vs Ireland Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। चिनेल हेनरी ने आखिरी ओवरों में उपयोगी पारी खेलकर टीम को 128 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का 27वां मुकाबला शनिवार (27 जून) को वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज कियाना जोसेफ सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, जबकि शेमाइन कैंपबेल भी 4 रन ही बना सकीं। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान हेली मैथ्यूज ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 25 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गईं।
मध्य ओवरों में डिएंड्रा डॉटिन (21) और अनुभवी बल्लेबाज स्टेफनी टेलर (16) ने कुछ अहम रन जोड़े। वहीं आखिरी ओवरों में चिनेल हेनरी ने उपयोगी पारी खेलते हुए 21 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। इस तरह वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन बना सकी।
आयरलैंड की ओर से कारा मुरे और एमी मैगुइरे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं ओर्ला प्रेंडरगास्ट, आर्लेन केली और जेन मैगुइरे को 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
वेस्टइंडीज महिला (प्लेइंग XI): हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, डिएंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहांजारा क्लैक्टेन, चिनेल हेनरी, जानिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, एफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर।
आयरलैंड महिला (प्लेइंग XI): एमी हंटर (विकेटकीपर), गैबी लुईस (कप्तान), ओर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लुईस लिटिल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, आर्लेन केली, एमी मैगुइरे, कारा मुरे, जेन मैगुइरे।