NZ vs SA 4th T20: कॉनर एस्टरहुइज़न ने ठोका पचासा, साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 165 रनों का लक्ष्य
NZ vs SA 4th T20: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार, 22 मार्च को SKY स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने अपने 24 साल के बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुइज़न की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने…
NZ vs SA 4th T20: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार, 22 मार्च को SKY स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने अपने 24 साल के बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुइज़न की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में कॉनर एस्टरहुज़न ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और 36 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के ठोककर 57 रन बनाए। उनके अलावा टोनी डी जोरजी ने 21 गेंदों पर 23 रन जोड़े, वहीं रुबिन हरमन ने भी 25 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो काइल जेमीसन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं जैक फॉल्कस, बेन सियर्स और कोल मैककोन्ची ने एक-एक विकेट झटका।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड XI: केट क्लार्क, टिम रॉबिन्सन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवोन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), कोल मैककोन्ची, जोश क्लार्कसन, काइल जेमीसन, बेन सियर्स, जैक फॉल्कस।
साउथ अफ्रीका XI: वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, रुबिन हरमन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रयेन, ओटनील बार्टमैन।