पहला टेस्ट TEA: रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की पारी का धमाका, IND 202/0
2 अक्टूबर। पहले दिन चायकाल तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 115 रन और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर टेस्ट में पहला शतक जमा दिया है।
वहीं मयंक अग्रवाल का यह चौथा अर्धशतक है। रोहित शर्मा…
2 अक्टूबर। पहले दिन चायकाल तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 115 रन और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर टेस्ट में पहला शतक जमा दिया है।
वहीं मयंक अग्रवाल का यह चौथा अर्धशतक है। रोहित शर्मा ने 154 गेंद पर शतक जमाया और टेस्ट में अपने करियर का चौथा शतक भी जमाने में सफल रहे।
दोनों ने मिलकर जिस तरह से ओपनिंग में साझेदारी निभाई है उससे इस बात का इशारा है कि भारतीय टीम को नई ओपनिंग जोड़ी मिल गई है। यानि शिखर धवन और केएल राहुल के सामने अब टीम में बतौर ओपनर वापसी मुश्किल हो गई है।