डीन एल्गर ने भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष दिखाकर जमाया शानदार शतक, भारत में पहला टेस्ट शतक

cricket
4 अक्टूबर। सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने शानदार शतक जमा दिया है। भले ही फाफ डुप्लेसी 55 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने लेकिन दूसरे छोर से डीन एल्गर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
डीन एल्गर ने अपने टेस्ट करियर का 12 शतक जड़ दिया है। एल्गर ने छक्का जमाकर शतक पूरा किया। भारत में डीन एल्गर का यह पहला टेस्ट शतक है। ये खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका के 5 विकेट 198 रन पर गिर गए हैं।
डीन एल्गर ने अपना शतक 176 गेंद पर पूरा किया है। अपनी पारी के दौरान एल्गर ने 12 चौके और 4 छक्के जमाए हैं। भारतीय टीम ने पहली पारी में 502 रन बनाए हैं। यानि साउथ अफ्रीकी टीम अभी भी 304 रन भारत से पीछे है।
Advertisement
Latest Cricket News In Hindi