IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बुधवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। दिल्ली के इस जीत के साथ पंजाब किंग्स को बड़ा नुकसान हुआ है। पंजाब की टीम 12 पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर है। वहीं, प्ले-ऑफ के रेस से बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स 10 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर है। मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 198 रन ही बना सकी।
PBKS are now on the verge of elimination after the loss against Delhi!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 17, 2023
Full #PBKSvDC Scorecard @ https://t.co/jQGx3UDY4E pic.twitter.com/SReE0SrBke
आईपीएल 2023 में गुरुवार यानी कल सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल्स चैलेंजर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, वहीं आरसीबी को प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना चाहेगी।