ENG vs SL 3rd T20I: इंग्लैंड ने 124 रन पर ऑलआउट की श्रीलंका की टीम, 9 बल्लेबाज नहीं पार कर पाए 20 का भी स्कोर
England vs Sri Lanka 3rd T20I: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार (19 सितंबर) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और 18.5 ओवर में 124 रन…
England vs Sri Lanka 3rd T20I: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार (19 सितंबर) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और 18.5 ओवर में 124 रन पर ही मेहमान टीम की पारी समेट दी।
श्रीलंका की इस पारी में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कुछ संघर्ष दिखाते हुए सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि पांचवे नंबर के बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस ने 28 गेंदों में 35 रन जोड़े। हाल ये था कि टीम के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा पार करने में भी समर्थ नहीं रहे, जबकि, 9 बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाए।
इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर और विल जैक्स ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं जेमी ओवरटन और लियाम डॉसन को 1-1 विकेट मिला।
गौरतलब है कि इंग्लैंड शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। ऐसे में मेजबान टीम तीसरा मुकाबला जीतकर श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (Playing XI): जोस बटलर (विकेटकीपर), एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर।
श्रीलंका (Playing XI): पथुम निसांका, लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, थरिंदु रत्नायके, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा।