इंग्लैंड ने पहले वनडे में टीम इंडिया को दिया 259 रनों का लक्ष्य, रूट और डॉसन ने जड़े शानदार पचासे
England vs India, 1st ODI: जो रूट और लियाम डॉसन की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत को जीत के लिए 259 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए…
England vs India, 1st ODI: जो रूट और लियाम डॉसन की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत को जीत के लिए 259 रनों का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरूआत ठीक रहे और बेन डकेट-जैकब बेथेल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। डकेट ने 45 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।
लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई गई और अगले 46 रन के अंदर 6 विकेट गिर गए। फिर रूट और डॉसन ने पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।
टॉप स्कोरर रहे रूट ने 76 गेंदों में 76 रन और डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। मेजबान टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए और इंग्लैंड 47.5 ओवर में 258 रनों पर ऑलआउट हो गई।
भारत के लिए गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए अक्षर पटेल ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।