इंग्लैंड महिला टीम ने एतेहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया को दिया बल्लेबाजी का न्यौता,चरणा का हुआ डेब्यू
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने शुक्रवार (10 जुलाई) को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
…

भारत के लिए इस मुकाबले में श्री चरणी ने डेब्यू किया है, वहीं यास्तिका भाटिया की टीम में वापसी हुई है। मेजबान इंग्लैंड के लिए ऐलिस कैपसी और मैडी विलिअर्स अपना पहला मैच खेल रही हैं।
टीमें:
भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघारे, श्री चरणी, क्रांति गौड़
इंग्लैंड महिला टीम (प्लेइंग XI): टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचर, हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर