IPL 2026: जोस बटलर के पास इतिहास रचने का मौका, दुनिया के 4 क्रिकेटर ही कर पाए हैं ऐसा
गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर के पास मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
बटलर ने टी-20 क्रिकेट में 493 मैच की 264…
गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर के पास मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
बटलर ने टी-20 क्रिकेट में 493 मैच की 264 पारियों में 593 छक्के जड़े हैं। अगर वह सात छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टी-20 में 600 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन ने ही ऐसा किया है।
इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने सबसे ज्यादा 595 छक्के जड़े हैं। तीन छक्के जड़ते ही बटलर इस लिस्ट में हेल्स को पछाड़ देंगे।
बता दें कि गुजरात और पंजाब की टीम का मौजूदा आईपीएल सीजन में यह पहला मुकाबला है।