IND vs AFG 3rd ODI: हशमतुल्लाह शाहिदी ने ठोकी सेंचुरी, अफगानिस्तान ने भारत के सामने रखा 219 रनों का लक्ष्य
IND vs AFG 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम अफगानिस्तान ने भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए 219 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस…

इस मुकाबले में अफगानिस्तान के लिए कैप्टन हशमतुल्लाह शाहिदी ने सबसे बड़ी पारी खेली और जबरदस्त शतक ठोककर 131 गेंदों पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रन बनाए। उनके अलावा अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने भी टीम के लिए अहम रन जोड़े और 56 गेंदों पर 50 रनों की अर्धशतक पारी खेली। ध्यान दें कि अफगानिस्तान की टीम अपनी इनिंग के 50 ओवर पूरे नहीं खेल पाई और 44.2 ओवर में 218 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई।
बात करें अगर भारतीय गेंदबाज़ों की तो प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं उनके अलावा गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को एक-एक विकेट अपने नाम किया।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक।