IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार (5 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का…
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार (5 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की थी।
टीमें इस मैच के लिएट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।