IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Punjab Kings vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार, 31 मार्च को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव…
IPL 2026, Punjab Kings vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार, 31 मार्च को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में 4 विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर को कूपर कॉनली, मार्कस स्टॉयनिस, बार्टलेट और मार्को येनसन को शामिल किया है। वहीं गुजरात टाइटंस ने ग्लेन फिलिप्स, कगिसो रबाडा, जोस बटलर और राशिद खान को जगह दी है।
टीमें इस मैच के लिए
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): कूपर कोनोली, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद और सूर्यांश शेडगे।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार और कुमार कुशाग्र।