IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीत टॉस, कोलकाता नाइट राइडर्स करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार (29 मार्च) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…
IPL 2026, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार (29 मार्च) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
खास बात ये है कि मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव का नाम सीधे तौर पर शामिल नहीं है। हालांकि टीम की इंम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में उनका नाम शामिल है।
टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इंम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन , कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनुकुल रॉय, ब्लेसिंग मुज़रबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इंम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया।