IPL 2026: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, चेन्नई सुपर किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Chennai Super Kings vs Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार (3 अप्रैल) को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला…
IPL 2026, Chennai Super Kings vs Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार (3 अप्रैल) को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर को टीम में जगह दी है। गौरतलब है कि पंजाब किंग्स पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना कर पड़ा था।
टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़।