Women's Asia Cup 2026 Final: टीम इंडिया ने चैंपियन बनने के लिए श्रीलंका को दिया 184 का लक्ष्य,शेफाली-स्मृति ने जड़े पचासे
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बेहतरीन अर्धशतकों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (13 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बेहतरीन अर्धशतकों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (13 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया है।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, जिसके बाद शेफाली और स्मृति ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह महिला टी-20 एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है।
टॉप स्कोरर रहीं शेफाली ने 39 गेंदों में 68 रन बनाए,जिसमें 9 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्होंने 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जो महिला टी-20 एशिया कप में सबसे तेज है। वहीं स्मृति ने 39 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 59 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और बैटर अपनी छाप नहीं छोड़ सकी औऱ भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में कप्तान चमारी अट्टापट्टू, मिताली अयोध्या, चामुडी प्रबोदा ने 1-1 विकेट हासिल किया।