Women's T20 World Cup: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
Women's T20 World Cup 2026, Australia Women vs India Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला रविवार (28 जून) को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर…
Women's T20 World Cup 2026, Australia Women vs India Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला रविवार (28 जून) को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइन में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता इस मुकाबले में जीत ही है।
टीमें इस मैच के लिए
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन।
भारत महिला (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्त्रिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।