IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार यानी आज शाम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया आज के मैच में नहीं खेल पाएंगे। नॉर्किया को कुछ निजी कारण से साउथ अफ्रीका वापस जाना पड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स के टीम ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है कि "दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नार्जे को निजी आपात स्थिति के कारण शुक्रवार देर रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना पड़ा। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आज शाम के खेल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।"
टीम ने अभी तक कुछ नहीं बताया है कि नार्जे दिल्ली कैपिटल्स से वापस कब जुड़ेंगे। नार्जे ने आईपीएल 2023 में 8 मैच में 7 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, उन्होंने अब तक 38 आईपीएल मैच में 50 विकेट अपने नाम किए हैं।