IPL 2023: हार्दिक और क्रुणाल बतौर कप्तान पहली बार आमने-सामने होंगे, कल होगा मुकाबला
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार यानी कल गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच लखनऊ की कप्तानी क्रुणाल पांड्या के हाथों में होगी, वहीं हार्दिक पंड्या गुजरात के कप्तान होंगे। आईपीएल इतिहास में दोनों भाई पहली बार बतौर कप्तान एक दूसरे का…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार यानी कल गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच लखनऊ की कप्तानी क्रुणाल पांड्या के हाथों में होगी, वहीं हार्दिक पंड्या गुजरात के कप्तान होंगे। आईपीएल इतिहास में दोनों भाई पहली बार बतौर कप्तान एक दूसरे का सामना करेंगे। इससे पहले दोनों भाइयों ने बतौर कप्तान एक दूसरे का सामना नहीं किया है।
लखनऊ की टीम 10 में से 5 मैच जीतकर 11 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, गुजरात की टीम 14 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। लखनऊ के नियमित कप्तान केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद टीम ने क्रुणाल पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है।
दोनों टीमें अब तक आईपीएल में तीन बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। जिसमें तीनों मैच गुजरात ने जीते हैं।