IPL 2023: हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को बताया अपना पहला प्यार, बोले 'मुंबई मेरे लिए पहले प्यार जैसा रहा है'
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उनकी कप्तानी में गुजरात की टीम मौजूदा पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। उन्ही की कप्तानी में पिछले सीजन गुजरात टाइटन्स चैंपियन बनी थी। उससे पहले पंड्या मुंबई इंडियन्स का हिस्सा…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उनकी कप्तानी में गुजरात की टीम मौजूदा पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। उन्ही की कप्तानी में पिछले सीजन गुजरात टाइटन्स चैंपियन बनी थी। उससे पहले पंड्या मुंबई इंडियन्स का हिस्सा था।
पंड्या ने जिओ सिनेमा के साथ बात करते हुए बताया कि मुंबई इंडियन्स उनके लिए पहले प्यार जैसा है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि "मुंबई इंडियंस मेरे लिए एक विशेष टीम रही है, यह मेरे लिए पहले प्यार जैसा रहा है"। वहीं, सीएसके और धोनी के लिए उन्होंने कहा कि "सीएसके मेरे लिए प्रेरणादायक रहा है, खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करना। माही भाई ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, खासकर उनकी खेल जागरूकता के कारण।"
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार यानी आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है। गुजरात की टीम मौजूदा पॉइंट्स टेबल में 12 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 10 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है।