IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फील्डिंग के दौरान राहुल चोटिल हो गए थे। चोट गंभीर होने कारण उन्हें आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर होना पड़ा।
Karun Nair replaces KL Rahul in Lucknow Super Giants' squad!#IPL2023 #LSG #KLRahul #KarunNair pic.twitter.com/Gglk6z821m
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 5, 2023
लखनऊ की टीम ने उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज करुण नैयर को स्क्वाड में शामिल किया हैं। करुण 50 लाख की रकम में लखनऊ के साथ जुड़े हैं। वह दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्होंने 76 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें 23.75 की औसत और 127.75 के स्ट्राइक रेट से 1496 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। बता दे कि वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। वह सहवाग के बाद भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।