IPL 2023: मोहम्मद शमी के पास पर्पल कैप, राशिद दूसरे नंबर पर, देखें पूरी लिस्ट
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पर्पल कैप गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास है। शमी आईपीएल 2023 में 10 मैच में 18 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में पहले नंबर पर बने हुए है। वहीं, उनके साथी खिलाड़ी राशिद खान भी 18 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स के युवा तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे 17 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर है।
आईपीएल 2023 पर्पल कैप:
मोहम्मद शमी - 18
राशिद खान - 18
तुषार देशपांडे - 17
अर्शदीप सिंह - 16
पियूष चावला - 15
Latest Cricket News In Hindi