IPL 2023: श्रीकांत ने लिए रोहित की खराब फॉर्म के मजे, 'नो हिट शर्मा' नाम रखने की दी सलाह
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा लगातार बुरे फॉर्म से गुजर रहे है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर डक पर आउट हो गए। इससे पहले इसी हफ्ते के शुरुआत में पंजाब के…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा लगातार बुरे फॉर्म से गुजर रहे है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर डक पर आउट हो गए। इससे पहले इसी हफ्ते के शुरुआत में पंजाब के खिलाफ भी वह डक पर आउट हुए थे, आईपीएल 2023 में यह उनका दूसरा डक है। इसी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डकआउट होने वाले बल्लेबाज बन गए है।
सीएसके के खिलाफ रोहित के आउट होने पर कमेंट्री के दौरान पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने उन्हें अपना नाम “नॉट हिट शर्मा” रखने की सलाह दी। श्रीकांत ने कहा, “रोहित शर्मा को अपना नाम बदलकर ‘नो हिट शर्मा’ रख लेना चाहिए, अगर मैं मुंबई का कप्तान होता तो मैं उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी नहीं खिलाता.”
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 में 10 मैच में 18.40 के साधारण औसत और 126.90 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 184 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार अर्धशतकीय पारी खेली है।