IPL 2023: पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद मिली बड़ी हार
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड। पंजाब की टीम को शुक्रवार को खेले गए मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 56 रनों का हार सामना करना पड़ा। पंजाब टी20 क्रिकेट में पहली ऐसी टीम बन गई है, जो 200 से ज्यादा…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड। पंजाब की टीम को शुक्रवार को खेले गए मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 56 रनों का हार सामना करना पड़ा। पंजाब टी20 क्रिकेट में पहली ऐसी टीम बन गई है, जो 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद 50 रन से ज्यादा से हार गई।
मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 257 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम 19.5 ओवर में 201 रनों पर सिमट गई। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी के दौरान उन्होंने एक विकेट भी लिया। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।