IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। आईपीएल 2023 में बुधवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गए मैच में रोहित शर्मा डक पर आउट हो गए। यह आईपीएल में उनका 15वां डक है। इसी के साथ उन्होंने दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन और मंदीप सिंह की बराबरी कर ली। यह सभी बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट हुए है।
इसके अलावा रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले कप्तान भी बन गए है। रोहित बतौर कप्तान 10 बार डक पर आउट हुए है। गौतम भी आईपीएल में बतौर कप्तान 10 बार डक पर आउट हो चुके है।
पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने 18.5 ओवर में 6 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डक:
15 - दिनेश कार्तिक
15 - सुनील नरेन
15 - मनदीप सिंह
15 - रोहित शर्मा
आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा डक:
10 - रोहित शर्मा
10 - गौतम गंभीर
7 - एडम गिलक्रिस्ट
7 - शेन वॉर्न