IPL 2026: KKR ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी,चक्रवर्ती और नारायण हुए बाहर
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने सोमवार (6 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्ड्नस में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
केकेआर को पहले दो मुकाबलों में हार मिली है और अभी तक जीत का खाता…
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने सोमवार (6 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्ड्नस में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
केकेआर को पहले दो मुकाबलों में हार मिली है और अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है। वहीं पंजाब ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं।
कोलकाता की टीम में दो बदलाव हुए हैं, अनफिट होने के चलते वरूण चक्रवर्ती और सुनील नारायण बाहर हो गए है और उनकी जगह नवदीप सैनी औऱ रोवमैन पॉवेल को मौका मिला है। वहीं पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे