Women's T20 World Cup: गैबी लुईस के अर्धशतक के दम पर आयरलैंड ने श्रीलंका को दिया 131 रन का लक्ष्य
ICC Women's T20 World Cup 2026, Sri Lanka Women vs Ireland Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिला, लेकिन ऐलिस टेक्टर ने आखिरी ओवरों में उपयोगी रन जोड़कर टीम…
ICC Women's T20 World Cup 2026, Sri Lanka Women vs Ireland Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिला, लेकिन ऐलिस टेक्टर ने आखिरी ओवरों में उपयोगी रन जोड़कर टीम का स्कोर 130 रन तक पहुंचाया।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का 20वां मुकाबला मंगलवार (23 जून) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस ने एक छोर संभालकर पूरे धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और 50 गेंदों में 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में गैबी ने 8 चौके लगाए।
हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिला। लियाह पॉल ने कुछ देर टिककर बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 20 रन बनाए, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सकीं। वहीं रेबेका स्टोकेल भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
आखिरी के ओवरों में ऐलिस टेक्टर ने अहम योगदान देते हुए 21 गेंदों में 28 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत आयरलैंड 20 ओवर में 130 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।
श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या बंडारा, कप्तान चमारी अट्टापट्टू और निलाक्षिका सिल्वा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टीमें इस मैच के लिए
श्रीलंका महिला (प्लेइंग XI): इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या बंडारा, निमाशा मीपेज।
आयरलैंड महिला (प्लेइंग XI): एमी हंटर (विकेटकीपर), गैबी लुईस (कप्तान), ओर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लियाह पॉल, ऐलिस टेक्टर, लुईस लिटिल, अर्लीन केली, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, एमी मैगुआयर।