आखिरी गेंद पर धोनी ने लगाया छक्का तो वहीं पवेलियन की बालकनी से कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन
28 जून। भारत ने गुरुवार को वेस्टइंडीज को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में 125 रनों के विशाल अंतर से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 में अपने विजय क्रम को जारी रखा है।
भारत के कप्तान विराट कोहली को उनके अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब…
28 जून। भारत ने गुरुवार को वेस्टइंडीज को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में 125 रनों के विशाल अंतर से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 में अपने विजय क्रम को जारी रखा है।
भारत के कप्तान विराट कोहली को उनके अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आपको बात दें कि इस मैच में धोनी और हार्दिक पांड्या ने छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की जिसके कारण ही भारतीय टीम 268 रन बना पाने में सफल रही।
धोनी ने आखिरकार अपने फैन्स को खुश किया और आखिरी ओवर में 16 रन बनाए। धोनी 61 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली। धोनी ने इसके अलावा कार्लोस ब्रेथवेट का एक लाजबाव कैच भी लपका।
इसके साथ - साथ आखिरी ओवर के आखिरी गेंद पर धोनी ने छ्क्का जमाया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं पवेलियन की बालकनी से मैच देख रहे कोहली ने धोनी के द्वारा आखिरी गेंद पर छक्का जमाने पर जो रिएक्शन दिया वो हर किसी क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया।
#KingOfDeathOver.... #Dhoni
— Karthik Sundar (@skskartiksundar) June 27, 2019
56* for 61 balls... #dhoniisback pic.twitter.com/yqdtVJW8lK