20 मार्च। 23 मार्च को आईपीएल 2019 का पहला मैच खेला जाएगा। आईपीएल सीजन 12 में पहला मैच आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।
आपको बता दें कि आईपीएल 2019 में युवराज सिंह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2019 के ऑक्शन में 6 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।
ऐसे में मुंबई इंडियंस टीम की ऑनर नीता अंबानी ने इस साल टीम में शामिल किए गए नए सदस्यों का स्वागत मुंबई इंडियंस का बैच पहना कर कर रही हैं।
युवराज सिंह को भी नीता अंबानी ने अपने हाथों से मुंबई इंडियंस बैच को पहनाया है। इतना ही नहीं नीता अंबानी ने युवी के बारे में एक खास बात भी कही। नीता अंबानी जब युवी को मुंबई इंडियंस का बैच पहना रही थी तो उन्होंने युवी को टीम का सबसे युवा और सबसे फिट खिलाड़ी करार दिया है।
New players. Same tradition. #OneFamily #CricketMeriJaan pic.twitter.com/4cEjdFDDjN
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 19, 2019