10 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होने वाला है। आपको बता दें कि पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने घर पर मुंबई को 8 विकेट से हराया था।
दोनों टीमों का रिकॉर्ड
अबतक आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल 23 मुकाबले हुए हैं जिसमें 12 मैच मुंबई इंडियंस की टीम जीतने में सफल रही है तो वहीं 11 मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को जीत मिली है।
मुंबई के मैदान पर
मुंबई में दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 9 मैच खेले हैं जिसमें 5 मैच में मुंबई इंडियंस तो वहीं 4 मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को जीत मिली है।
दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबला में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन और किसने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन: 344 (रोहित शर्मा)
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सर्वाधिक रन: 229 (डेविड मिलर)
मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक विकेट: 22 (लसिथ मलिंगा)
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सर्वाधिक विकेट: 6 (एंड्रयू टाई)