RECORD: धोनी ने धमाकेदार पारी से रचा इतिहास,IPL में ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने
22 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 84) की तूफानी पारी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।…
22 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 84) की तूफानी पारी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई को 2018 के बाद से पहली बार लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 161 रन का स्कोर बनाया और फिर चेन्नई को आठ विकेट पर 160 रन पर रोक दिया।
इस मुकाबले में धोनी ने 48 गेंदों में 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से तूफानी 84 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 200 छक्के भी पूरे कर लिए। धोनी ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स ने ही ऐसा कर पाए हैं। गेल के नाम 323 छक्के और डी विलियर्स के नाम 204 छक्के दर्ज हैं, वहीं धोनी अब तक 203 छक्के जड़ चुके हैं।