22 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 39वें मैच में भले ही आरसीबी को जीत मिली लेकिन धोनी की पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया। गौरतलब है कि धोनी ने 48 गेंद पर नाबाद 84 रन की पारी खेली।
अपनी पारी में धोनी ने 5 चौके और 7 छक्के जमाने का कमाल कर दिखाया। अपनी पारी के दौरान धोनी ने एक छक्का 111 मीटर लंबा लगाया जो आईपीएल 2019 में सबसे लंबा छक्का जमाने का रिकॉर्ड बन गया है।
सीएसके की पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी ने उमेश यादव के द्वारा फेंकी गई शॉट गेंद पर मिड विकेट पर छक्का जमाया।
छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। धोनी के इस छक्के को देखकर हर कोई हैरान और चकित रह गया तो वहीं खुद माही भी अपने इस लंबे छक्के को देखकर काफी खुश और जोश में नजर आए।
देखिए वीडियो
Wattahhh six He is best captain Ever i seen #RCBvCSK #IPL2019 #MSdhoni #Dhoni #IPLT20 #CSK #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/eJfEhdi2xj
— Nanthini Nandy (@Nanthinioffical) April 21, 2019