BAN vs NZ: निकोल्स और फॉक्सक्रॉफ्ट ने जड़े पचासे,न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को दिया 248 का लक्ष्य
हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए 248 रन का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 21 रन के कुल स्कोर…
हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए 248 रन का लक्ष्य दिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 21 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद निकोल्स और विल यंग ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े।
फिर कोई औऱ बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली, जिसके चलते न्यूजीलैंड निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गवाकर 247 रन ही बना सकी।
टॉप स्कोरर रहे निकोल्स ने 83 गेंदों में 68 रन और फॉक्सक्रॉफ्ट ने 58 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जबकि यंग ने 30 रन का योगदान किया।
बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और रिशान हुसैन ने 2-2 विकेट. कप्तान मेहदी हसन मिराज और नाहिद राणा ने 1-1 विकेट लिया।