PAK-W vs SL-W: पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 131 रन का लक्ष्य, Fatima Sana की कप्तानी पारी ने संभाली टीम की पारी
Women's Asia Cup 2026 Semi Final 2: महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रन का लक्ष्य खड़ा किया। कप्तान फातिमा सना ने इस दौरान अहम 47 रन की पारी खेली।
महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार (11…
Women's Asia Cup 2026 Semi Final 2: महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रन का लक्ष्य खड़ा किया। कप्तान फातिमा सना ने इस दौरान अहम 47 रन की पारी खेली।
महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार (11 सितंबर) को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए।
टीम के लिए 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान फातिमा सना ने 36 गेंदों में 47 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शावाल जुल्फिकार ने 16 गेंदों में 24 रन और तीसरे नंबर की बल्लेबाज गुल फिरोजा ने 32 गेंदों में 21 रन जोड़े थे।
श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में चमारी अट्टापट्टु और चामुदी प्रबोदा ने 2-2 विकेट चटकाए। सुगंधिका कुमारी के हाथ 1 विकेट लगा।
टीमें इस मैच के लिए
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सादिया इकबाल।
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या।