T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतन वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे पारस म्हाम्ब्रे IPL 2025 से पहले इस टीम से जुड़े, मिली बड़ी जिम्मेदारी
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज पारस म्हाम्ब्रे को आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वह इससे पहले भी मुंबई के अस्सिटेंट कोच रह चुके हैं। पारस मौजूदा गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के साथ मिलकर काम करेंगे। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने…
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज पारस म्हाम्ब्रे को आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वह इससे पहले भी मुंबई के अस्सिटेंट कोच रह चुके हैं। पारस मौजूदा गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के साथ मिलकर काम करेंगे। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने हाल ही में महेला जयवर्धने को दोबारा टीम का हेड कोच नियुक्त किया है।
म्हाम्ब्रे 2021 से अगस्त 2024 तक टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच रहे। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में वह राहुल द्रविड़ के साथ कोचिंग स्टाफ में शामिल थे।
म्हाम्ब्रे 2013 आईफीएल और चैंपियंस लीग टी-20 2011 और 2013 में मुंबई इंडियंस के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं।
इसके अलावा म्हाम्ब्रे के पास भारत के घरेलू क्रिकेट में भी कोचिंग का अनुभव है. वह इंडिया ए टीम के अलावा बंगाल की टीम के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले हैं। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 91 फर्स्ट क्लास मैच में 284 विकेट औऱ 83 लिस्ट ए मैच में 111 विकेट लिए हैं।
returns HOME
Read more https://t.co/f9oozQGg8e#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/qFHsPEkRs0— Mumbai Indians (@mipaltan) October 16, 2024
बता दें कि मुंबई की टीम आईपीएल 2024 में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम 14 में से चार मैच ही जीत पाई थी।