हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन (हांगकांग सिक्सेस: लगातार तीन हार के बाद जीती टीम इंडिया, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शशांक ने 15 गेंदों पर ठोके 50 रन )
हांगकांग सिक्सेस में लगातार तीन हार झेलने के बाद भारतीय टीम को आखिरकार पहली जीत मिल गई है। मिशन रोड ग्राउंड में रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर 5 विकेट से हराया।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन बनाए थे। कप्तान अबू हिदर रोनी ने मात्र 18 गेंदों पर 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा हबीबुर रहमान सोहन ने 6 गेंद पर 18, सब्बीर रहमान ने 4 गेंद पर 13 और चौधरी मोहम्मद रिजवान ने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए।
भारत की तरफ से कप्तान क्रुणाल पांड्या सफल गेंदबाज रहे। पंड्या ने 2 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। राहुल त्रिपाठी को 1 विकेट मिला।