AFG vs ZIM 3rd T20 में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले की जानकारी और Match Prediction (Afghanistan vs Zimbabwe 3rd T20 Match Prediction)
Afghanistan vs Zimbabwe 3rd T20 Match Prediction: अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 01 नवंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी शारजाह के मैदान पर ही खेला गया था। इसमें अफगानिस्तान ने 221 रन डिफेंड किए और जिम्बाब्वे को 19 रनों से मात दी। अफगानी टीम के स्टार प्लेयर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई रहे। उन्होंने 50 गेंदों पर 5 चौके 12 छक्के लगाकर 116 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट भी लिया।
AFG vs ZIM 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी