भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि जडेजा का ODI करियर समाप्त होने की कगार पर है। पुजारा ऐसा क्यों सोचते हैं? उन्होंने इसके पीछे की वज़ह भी साफ शब्दों में बताई है।
चेतेश्वर पुजारा के अनुसार भारतीय चयनकर्ता ODI फॉर्मेट में रविंद्र जडेजा से बेहतर विकल्प अक्षर पटेल को मान रहे हैं। यही वज़ह है बीते समय में जडेजा को लगातार ODI टीम में मौके नहीं दिए गए हैं। रविंद्र जडेजा को न्यूजीलैंड टूर के लिए ODI टीम में भी नहीं चुना गया है।
चेतेश्वर पुजारा बोले, "मुझे लगता है कि अगर भारतीय टीम जडेजा को ODI क्रिकेट में बनाए रखना चाहती तो उन्हें न्यूजीलैंड टूर के लिए जरूर सिलेक्ट किया जाता। मुझे यकीन है कि जडेजा को बता दिया गया होगा कि उन्हें वनडे में जगह क्यों नहीं मिल रही है? दरअसल अक्षर पटेल ODI क्रिकेट में टीम के मुख्य ऑलराउंडर बन चुके हैं। उन्हें जडेजा से ज्यादा मौके भी दिए जा रहे हैं।"