भारत-न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट मैच को लेकर आई बुरी खबर,बिना 1 गेंद के खेल हुए दिन का खेल हुआ रद्द
भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार (16 अक्टूबर) को पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया। मुकाबला रद्द होने से पहले बारिश के कारण पहले दो सत्र में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। चायकाल से थोड़ी…
भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार (16 अक्टूबर) को पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया। मुकाबला रद्द होने से पहले बारिश के कारण पहले दो सत्र में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। चायकाल से थोड़ी पहले बारिश रुकने के बाद अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया, जिसके बाद खेल खत्म करने का पैसला किया है।
भारतीय समय के अनुसार टॉस सुबह 9 बजे होना था औऱ पहली गेंद 9.30 बजे डाली जानी थी। बता दें कि रविवार तक मौसम का अनुमान काफी खराब है।
अब दूसरे दिन टॉस और खेल जल्दी शुरू किया जाएगा। टॉस सुबह 8.45 बजे होगा और मुकाबले की शुरूआत 9.15 से होगी
Update from Bengaluru
Day 1 of the 1st #INDvNZ Test has been called off due to rain.
Toss to take place at 8:45 AM IST on Day 2
Start of Play: 9:15 AM IST #TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RzmBvduPqr— BCCI (@BCCI) October 16, 2024
टीमें
न्यूजीलैंड (संभावित प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, विल ओ'रूर्की, एजाज पटेल।
भारत (संभावित प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।