पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड के वन-डे कप में नॉर्थम्पटनशायर के लिए 129 गेंदों में लगाया दोहरा शतक
रॉयल लंदन वन-डे कप 2023 में नॉर्थहैम्पटनशायर की तरफ से खेलते हुए पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने दोहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने सॉमरसेट के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया। इससे पहले शॉ ने लिस्ट ए में दोहरा शतक 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया था। इसी…
रॉयल लंदन वन-डे कप 2023 में नॉर्थहैम्पटनशायर की तरफ से खेलते हुए पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने दोहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने सॉमरसेट के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया। इससे पहले शॉ ने लिस्ट ए में दोहरा शतक 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में लगाया था। इसी के साथ वो पहले क्रिकेटर बन गए है जिन्होंने लिस्ट ए में दो अलग-अलग देशों में दोहरा शतक बनाया है।
नॉर्थहैम्पटनशायर की तरफ से पारी की शुरुआत करने आये दाएं हाथ के बल्लेबाज शॉ ने 153 गेंद का सामना करते हुए 28 चौको और 11 छक्कों की मदद से 244 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 129 गेंद में दोहरा शतक जड़ा था। भारतीयों में लिस्ट ए में सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। वहीं युवा बल्लेबाज शॉ के नाम 2 दोहरे शतक दर्ज है।