ODI World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के अलावा ये 8 मैच भी हुए रीशेड्यूल
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं फैंस भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे है। यह मैच पहले 15 अक्टूबर को खेला जाना था लेकिन त्यौहार के चलते इस मैच…
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं फैंस भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे है। यह मैच पहले 15 अक्टूबर को खेला जाना था लेकिन त्यौहार के चलते इस मैच को रिशेड्यूल कर दिया गया है। इसके अलावा 8 मैचों को भी रिशेड्यूल कर दिया गया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पहले रविवार, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना था, लेकिन अब ये एक दिन पहले शनिवार, 14 अक्टूबर को उसी स्थान पर खेला जाएगा। इसी वजह से दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच शनिवार, 14 अक्टूबर की जगह रविवार, 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला गुरुवार, 12 अक्टूबर की जगह अब मंगलवार, 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच पहले 13 अक्टूबर को खेला जाना था लेकिन वो अब गुरुवार, 12 अक्टूबर को खेला जाएगा।
Nine fixtures of World Cup 2023 have been rescheduled!#WorldCup2023 #Cricket pic.twitter.com/gzc10Ft3VG
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) August 9, 2023