Arshdeep Singh Bouncer Hit Jacob Duffy Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने ऑकलैंड ODI (NZ vs IND 1st ODI) में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों पर जमकर कहर बरपाया और 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट झटके। इसी बीच अर्शदीप सिंह ने जैकब डफी (Jacob Duffy) को एक जोरदार बाउंसर मारा। इससे डफी का हेलमेट तक टूट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अर्शदीप का खूंखार बाउंसर न्यूजीलैंड की पारी के 34वें ओवर में देखने को मिला। यहां अर्शदीप अपना आठवां ओवर करने आए थे जिसकी चौथी गेंद पर उन्होंने डफी को बाउंसर से सरप्राइज किया। उनका गेंद पिच से टकराकर गोली की रफ्तार से बल्लेबाज़ तक पहुंचा। डफी के पास इसका कोई जवाब नहीं था। उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
इसी मौके पर अर्शदीप की गेंद सीधा डफी के हेलमेट से टकराई। इसका इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि डफी के हेलमेट का पिछला हिस्सा, जिसे गार्ड कहते हैं, वो टूटकर जमीन पर ही गिर गया। वो सीधा स्टंप्स से टकराया था, लेकिन इससे बेल्स नहीं गिरे। अगर वो गिर जाते तो डफी को पवेलियन भी लौटना पड़ता।