राशिद खान ने खेला जबरदस्त हेलीकॉप्टर शॉट,99 मीटर दूर जाकर गिरी गेंद, देखें VIDEO
लाहौर कलंदर्स के ऑलराउंडर राशिद खान ने सोमवार (27 फरवरी) को इस्लामाबाद यूनाईटेड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के मुकाबले में 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन की पारी खेली।
टॉम कुरेन द्वारा खेले गए…
लाहौर कलंदर्स के ऑलराउंडर राशिद खान ने सोमवार (27 फरवरी) को इस्लामाबाद यूनाईटेड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के मुकाबले में 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन की पारी खेली।
टॉम कुरेन द्वारा खेले गए पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद खान ने डीप मिडविकेट के ऊपर से हेलीकॉप्टर शॉट खेला। उनका यह शॉट 99 मीटर दूर जाकर गिरा। राशिद इससे पहले भी कई बार हेलीकॉप्टर शॉट खेल चुके हैं।
राशिद ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और तीन ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।
.@rashidkhan_19's helicopter shot takes flight in Lahore!
That travelled metres #HBLPSL8 | #SabSitarayHumaray | #LQvIU pic.twitter.com/bclTlD4wh9— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 27, 2023