9 जुलाई। ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के हेनरी निकोलस को आउट कर कीवी टीम को दूसरा झटका दिया। निकलोस ने 28 रन बनाए।
जडेजा ने यह विकेट 19वें ओवर में लिया। निकोलस ने 51 गेंदो पर दो चौके लगाए। जडेजा ने अपनी बेहद ही कमाल की गेंद पर निकोलस को क्लिन बोल्ड कर दिया था।
इससे पहले, जससप्रीत बुमराह ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को सस्ते में पवेलियन लौटा दिया।
गुप्टिल एक रन के निजी योग पर दूसरे स्लिप में कप्तान विराट कोहली के हाथों लपके गए। उस समय न्यूजीलैंड का कुल योग एक रन था।
24 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 82 रन है। कप्तान केन विलियम्सन 36 रन और रॉस टेलर छह रन बनाकर खेल रहे हैं।
ये खबर लिखे जाने तक 4 विकेट न्यूजीलैंड के गिर गए हैं। स्कोर 162/4 ( 41 ओवर्स)