रोहित शर्मा का दूसरी पारी में भी धमाकेदार शतक, रच दिया ऐतिहासिक कारनामा
5 अक्टूबर। रोहित शर्मा ने विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी शतक जमाकर इतिहास लिख दिया है। एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले रोहित शर्मा भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित शर्मा से पहले ऐसा बड़ा कारनामा विजय हजारे, गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट…
5 अक्टूबर। रोहित शर्मा ने विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी शतक जमाकर इतिहास लिख दिया है। एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले रोहित शर्मा भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित शर्मा से पहले ऐसा बड़ा कारनामा विजय हजारे, गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और रहाणे ने भारत के लिए कर दिखाया है।
#RohitSharma pic.twitter.com/nEmrmX3xFT
— Vishal Bhagat (@VishalSports123) October 5, 2019
एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाने के मामले में सुनील गावस्कर सबसे आगे हैं। महान गावस्कर ने ऐसा कारनामा 3 टेस्ट मैचों में कर दिखाया है।
इसके साथ - साथ राहुल द्रविड़ ने 2 दफा ऐसा बड़ा कारनामा कर दिखाया है। विजय हजारे, कोहली और रहाणे ने ऐसा एक मौकों पर करने का कमाल किया है।