19 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। मुंबई इंडियंस ने अपनी सटीक गेंदबाजी के दम पर गुरुवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से करारी शिकस्त दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को पांच विकेट पर 169 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में दिल्ली निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन ही बना पाई।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने 22 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में 12 रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर लिए।
रोहित आईपीएल में ये कारनामा करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सुरेश रैना और विराट कोहली ने ही 8000 रन का आंकड़ा छुआ है। रैना ने 8216 रन और कोहली ने 8183 रन बनाए हैं।
8000+ runs in T20s:
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) April 18, 2019
12670 Gayle
9922 McCullum
9222 Pollard
8701 Malik
8516 Warner
8216 Raina
8183 Kohli
8003* ROHIT#DCvMI