रोहित शर्मा इतिहास रचने की कगार पर, ऐसा करते ही तोड़ देंगे एबी डी विलियर्स का महारिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास मंगलवार (9 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2023 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
रोहित अगर इस मैच में दो छक्के जड़ लेते हैं तो वह आईपीएल में…
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास मंगलवार (9 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2023 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
रोहित अगर इस मैच में दो छक्के जड़ लेते हैं तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा ठक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एबी डी विलियर्स को पछाड़कर दूसरे नबंर पर पहुंच जाएंगे। रोहित ने अब तक 250 छक्के जड़े हैं, वहीं डी विलियर्स के नाम 251 छक्के दर्ज हैं। 351 छक्कों के साथ क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।
बता दें कि रोहित का पिछली चार मैच में प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है। चार मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन बनाए हैं, जिसमें वह दो बार 0 पर आउट हुए हैं।