शिखर ने वर्ल्ड कप 2023 में रोहित के प्रदर्शन को लेकर जाहिर की अपनी प्रतिक्रिया, उन पर रहेंगी निगाहें
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 2019 में हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 9 मैचों में 81 की औसत से 648 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और एक अर्धशतक लगाया था। वहीं उनसे वर्ल्ड कप 2023 में भी प्रदर्शन की उम्मीद है। इस…
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 2019 में हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 9 मैचों में 81 की औसत से 648 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और एक अर्धशतक लगाया था। वहीं उनसे वर्ल्ड कप 2023 में भी प्रदर्शन की उम्मीद है। इस चीज पर उनके टीम के साथ रह चुके शिखर ने कहा है कि वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी।
शिखर धवन ने कहा कि, "वास्तव में यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि शुभमन गिल वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन करते हैं। एक और बल्लेबाज जिस पर नजर रहेगी वह रोहित शर्मा होंगे क्योंकि उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था।'' र्ल्ड कप में भारत के जीतने के चांसेस पर शिखर ने कहा कि, "हमें एक बहुत अच्छी टीम मिली है जिसमें अनुभव और युवाओं का सही मिक्सचर है। हमें घरेलू फायदा मिलेगा। हम मैदान और पिचों को जानते हैं और यह बहुत काम आने वाला है।"