आज भारतीय तेज गेंदबाज़ आकिब नबी (Auqib Nabi) का जन्मदिन है। वो 30 साल के हो गए हैं और अपना खास दिन ऑकलैंड के ईडन पार्क में मना रहे हैं। वो भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे (NZ vs IND 1st ODI) खेल रहे हैं। इसी बीच उनके लिए एक दिल तोड़ने वाली घटना घटी। आकिब की गेंद पर नमन धीर (Naman Dhir) ने टिम सेफर्ट (Tim Seifert) का कैच टपका दिया।
ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पारी के चौथे ओवर में घटी। भारत के लिए आकिब नबी अपना दूसरा ओवर करने आए थे। इसकी चौथी गेंद पर उन्होंने टिम सेफर्ट को चकमा दे दिया था। नबी ने 130 kph की तेज रफ्तार गेंद फेंकी थी जिस पर सेफर्ट मिड विकेट के फील्डर को लगभग कैच दे बैठे थे।
सेफर्ट ने तेज शॉट मारा था, लेकिन बॉल उनके बैट के निचले हिस्से से टकराकर नमन धीर की तरफ चला गया। नमन के पास कैच पकड़कर आकिब को विकेट दिलाने का मौका था, लेकिन वो नाकाम रहे। उन्होंने अपनी दाईं ओर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो उनके हाथ से छिटक गई। नमन ने दोबारा गेंद पकड़नी चाही, लेकिन वो ऐसा भी नहीं कर पाए। तो ऐसे जन्मदिन पर ही आकिब नबी का दिल टूट गया और वो अपना पहला ODI और इंटरनेशनल विकेट लेने से चूक गए।